सोने से पहले गलती से भी न खायें ये 10 चीजें, वरना डायबिटीज, बीपी, बवासीर जैसे रोग होने में नहीं लगेगी देर

1) चावल
रात को चावल यानि की भात का सेवन करना नुकसानदायक होता है, चावल में कार्बोहाइड्रेट अधिक मात्रा में होता है, इसीलिए रात के समय इसका पाचन आसान नही होता है।


 


2) खट्टे फल
खट्टे फल सेहत के लिए बहुत अच्छे होते हैं, लेकिन इन फलों को हमेशा दिन में ही खाना चाहिए, रत में खट्टे फल खाने से एलर्जी की प्रॉब्लम हो सकती है।


3) केला
सुबह नाश्ते में केले के साथ दूध का सेवन करने से शरीर ताकतवर और मजबूत बनता है, केला रात के समय नही खाना चाहिए, क्योंकि केले की तासीर ठंडी होती है।


 



सोने से पहले गलती से भी न खायें ये 10 चीजें, वरना डायबिटीज, बीपी, बवासीर जैसे रोग होने में नहीं लगेगी देर



 


4) अचार
अचार भले ही हमारे भोजन के स्वाद को कई गुना बढ़ा देता हो लेकिन रात के समय अचार खाने से पाचन क्रिया खराब हो सकती है, और एसिडिटी और गैस की प्रॉब्लम हो सकती है।


5) मीठी चीजें
कई लोग भोजन के बाद मीठा खाना पसंद करते हैं, लेकिन रात में मिठाई का सेवन करने से डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए रात में मीठी चीजें न खाएं।


कॉफ़ी 
कॉफ़ी में कैफीन होता है और इससे आपकी नींद प्रभावित हो सकती है। वैसे बेहतर नींद के लिए थोड़ी बहुत मात्रा में कैफीन का सेवन बेहतर नींद में सहायक है लेकिन अगर आप दिनभर किसी भी रूप में कैफीन का सेवन करते रहते हैं, तो रात को कैफीन वाली चीजों के सेवन से आपको नुकसान हो सकता है।


 



सोने से पहले गलती से भी न खायें ये 10 चीजें, वरना डायबिटीज, बीपी, बवासीर जैसे रोग होने में नहीं लगेगी देर



 


पानी से भरपूर चीजें
अजवाइन, गाजर, ककड़ी, अदरक, तरबूज सभी पानी वाली चीजें हैं जिन्हें रात में खाने से पेशाब ज्यादा आता है। इससे आपको बीच रात में नींद के दौरान पेशाब आ सकता है जिससे आपकी नींद प्रभावित होती है। जाहिर है दुबारा नींद आने में समय लगता है।


मसालेदार चीजें
रात में मसालेदार चीजों के सेवन से गैस्ट्रोओसोफेगल रिफ्लक्स (गर्ड) की समस्या हो सकती है। इससे आपको नींद आने में परेशानी हो सकती है या आपकी नींद बीच रात में खुल सकती है। ये चीजें शरीर के तापमान को बढ़ाकर नींद को प्रभावित कर सकती हैं।


 



सोने से पहले गलती से भी न खायें ये 10 चीजें, वरना डायबिटीज, बीपी, बवासीर जैसे रोग होने में नहीं लगेगी देर



 


फैटी फ़ूड
फैटी फ़ूड जैसे फ्राइज़, चिप्स, पिज्जा, चीज़ बर्गर, लाल मीट आदि  भी नींद को प्रभावित करने के लिए जाने जाते हैं। अध्ययनों से पता चला है कि फैट से भरपूर चीजें खाने से दिन में नींद आने लगती है जिससे रात की नींद प्रभावित हो सकती है।


रात को सोने से पहले खायें ये चीजें
बेहतर नींद और स्वास्थ्य के लिए आपको रात को सोने से पहले अंडे, पनीर, टोफू, अनानास, पिस्ता, अवोकेडो, चिकन ब्रेस्ट, छोले, पालक, दूध, दही, दाल, बादाम, अंजीर, डार्क चॉकलेट, चेरी जूस, पुदीना चाय जैसी चीजों का सेवन करना चाहिए।